उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- रुड़की के पिरान कलियर में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, बावन दर्रे में बच्चे समेत तीन लोगों की डूबने से मौत

पिरान कलियर में जियारत के लिए आए तीन जायरीनों की धनौरी के बावनदर्रे में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से जायरीनों के शव बाहर निकाले गए। पिछले वर्षो में इस जगह पर लगातार डूबने की दुर्घटनाएं होने के बावजूद भी मेला प्रशासन की ओर से इस स्थान पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए।

 

पिरान कलियर में दरगाह साबिर साहब का सालाना उर्स चल रहा है। रविवार की दोपहर जायरीन यहां पर नहाने के लिए आए थे। इसी दौरान एक बच्चे समेत तीन जायरीन गहरे पानी में डूब गए। आसपास नहा रहे लोगों ने शोर मचाया तो मदद के लिए स्थानीय गोताखोरों ने पानी में छलांग लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से बताया गया कि पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

 

लेकिन काफी समय बाद जल पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों ने अलीगढ़ निवासी 19 वर्षीय महिला मायरा पत्नी मुनीश और अनस (9) पुत्र बबलू, निवासी अलीगढ़ जंगल गढ़ी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं देर शाम तक पानी में डूबे खुर्शीद पुत्र हबीब, निवासी तेलीपुरा अमरोहा का शव भी बरामद कर लिया गया।

 

धनौरी चौकी प्रभारी नरेश गंगवार ने बताया कि बावन दर्रे में डूबने हादसा हुआ है। वहीं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता रहीस अहमद ने हादसे को मेला प्रशासन की घोर लापरवाही करार दिया है। रहीस अहमद का कहना है कि मेला प्रशासन ने ऐसी घटना को रोकने के लिए कोई व्यपाक व्यवस्था नहीं की है। जिसके चलते तीन जायरीनों की डूबने से मौत हो गई।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top