Featured

Big breaking :-सड़क पर उतरकर बच्चों ने किया प्रदर्शन…अपनी सुरक्षा की लगाई गुहार, जाम खोलने में छूटे पुलिस के पसीने

NewsHeight-App

रुड़की :-सोलानी नदी पुल पर बने रपटे पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ बच्चों और अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। कहा कि लगातार मांग के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही, जिस वजह से उन्हें सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताना पड़ा

सोलानी नदी पुल पर बने रपटे पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ बच्चों और अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। कहा कि लगातार मांग के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही, जिस वजह से उन्हें सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताना पड़ा।

सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए बच्चे

इस पर बच्चों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनका कहना था कि सुबह स्कूल शुरू होने से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक इस मार्ग पर लगातार स्कूली वाहनों की आवाजाही रहती है। अब रपटा बनने से बड़े वाहन जैसे डंपर, ट्रैक्टर ट्राली, मेटाडोर, निजी और सरकारी बसों के अलावा अन्य वाहन दौड़ने लगे हैं।

यह वाहन बड़ी तेज गति से इस मार्ग से गुजरते हैं। इससे स्कूली बच्चों के साथ किसी भी समय कोई दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने सड़क पर रास्ता जाम कर इन वाहनों को तत्काल बंद करने की मांग की। सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने स्कूल टीचरों और बच्चों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि डंपरों को और ट्रैकों को रोक दिया गया है। जबकि सरकारी और निजी वाहनों को रोकने के लिए प्रशासन से वार्ता की जा रही है। इसके बाद स्कूली बच्चे कक्षाओं में वापस लौटे










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top