DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले-मोदी सरकार ने संतुष्टीकरण से बदली देश की तस्वीर, कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर हमला बोला।

 

 

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राजनीति की मूल अवधारणा को बदलते हुए तुष्टीकरण की जगह संतुष्टीकरण की नीति अपनाई है।
कांग्रेस की राजनीति जहां वोट बैंक तक सीमित रही, वहीं मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है।

 

 

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनाने के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है।
आरोप लगाया कि कांग्रेस दशकों तक गरीबी हटाने के नारे देती रही, लेकिन गरीबों के जीवन में बदलाव नहीं ला सकी। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया, जिसकी दुनिया भर में सराहना हो रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में योजनाएं कागजों तक सीमित रहती थीं और भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बन चुका था। मोदी सरकार में योजनाएं समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतर रही हैं। पहले परियोजनाओं के शिलान्यास होते थे और उद्घाटन के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ता था, जबकि अब दोनों कार्य तय समय में पूरे हो रहे हैं।

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया उत्तराखंड दौरे पर कटाक्ष करते हुए धामी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के लिए उत्तराखंड चुनावी पर्यटन का केंद्र रहा है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में मौसम खराब था तो पौड़ी और देहरादून में कार्यक्रम किए जा सकते थे, लेकिन राहुल गांधी वापस लौट गए। इससे कांग्रेस की उत्तराखं्ड के प्रति गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top