Featured

Big breaking :-नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ चारधाम यात्रा, एक महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ चारधाम यात्रा, एक महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बीते वर्ष 22 अप्रैल 2023 को यात्रा से शुरू हुई थी। एक माह में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12,35,557 थी,

 

 

 

लेकिन इस बार एक माह में 19,56,269 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।चारधाम यात्रा इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। 10 मई से शुरू यात्रा को एक माह पूरा हो गया है। अब तक 19 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार अब तक 7.21 लाख तीर्थयात्री अधिक आए हैं। चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।चारधाम यात्रा को लेकर देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है।

 

 

 

हर साल यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष पूरे यात्रा काल में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में दर्शन किए थे।22 अप्रैल 2023 को यात्रा से शुरू हुई थी। एक माह में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12,35,557 थी, लेकिन इस बार एक माह में 19,56,269 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जो पिछले वर्ष की तुलना में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7.21 लाख अधिक है। सरकार और पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि अक्तूबर और नवंबर माह तक चलने वाली चारधाम यात्रा इस बार नया रिकॉर्ड बनाएगी।

एक माह में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या
धाम        2023        2024
केदारनाथ   3,19193    7,48,348
बदरीनाथ    1,39,656   ,72,065

यमुनोत्री 1,38,537       3,46,545
गंगोत्री 1,28,777        3,39,892
हेमकुंड साहिब – 49,419










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top