UTTARAKHAND NEWS

बिग ब्रेकिंग:- जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियाँ

जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियाँ

जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत जवाड़ी पुल के समीप एक वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट रतूड़ा को तत्काल अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ अविलंब घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

 

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस व DDRF के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया। मौके के निरीक्षण में पाया गया कि बलेनो कार संख्या DL8CAL-5335 सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में नदी तट के समीप दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी, जिसमें दो व्यक्ति फँसे हुए थे। दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण था।

 

 

SDRF टीम ने गोल्डन ऑवर की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों तक पहुँच बनाई। विषम परिस्थितियों के बीच टीम द्वारा अत्यंत सावधानी एवं कुशलता के साथ दोनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा स्ट्रेचर के माध्यम से रोड हेड तक पहुँचाया गया। इसके उपरांत दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल रवाना किया गया।

 

 

दुर्गम भूभाग, सीमित दृश्यता एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सूझबूझ, समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए राहत एवं बचाव अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top