उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड के दौरे पर, जानिए क्या रहेंगे कार्यक्रम

आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारी और धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। वह हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही दोपहर में भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रविवार सुबह साढ़े नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह कार द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा साढ़े 10 बजे वह ऋषिकुल विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित अमृत वाटिका में पौधरोपण करेंगे। वह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम भी सुनेंगे। इसके बाद उनका देव संस्कृति विश्वविद्यालय गायत्री कुंज में वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यानमाला को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में गॉडविन होटल में आयोजित भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद समेत कोर कमेटी के अन्य सदस्य शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार बैठक में भाजपा के अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा।

 

 

महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि स्वाभाविक रूप से राज्य में अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी विमर्श होगा। भाजपा अध्यक्ष नड्डा शाम को हरकी पैड़ी में गंगा आरती में शामिल होंगे। देर रात वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top