Featured

Big breaking :-सीएम धामी की सख़्ती के बाद एक्शन में जिला प्रशासन, रायपुर हत्याकांड के इस आरोपी को दिया नोटिस

रवि बडोला के हत्यारो पर सीएम धामी के निर्देश पर तगडी कार्यवाई की तैयारी जिला प्रशासन ने अतिक्रमण पर दिया नोटिस

श्री देवेन्द्र भारद्वाज, पुत्र स्व० इन्द्र सिंह, नि० डोभाल चौक, रायपुर देहरादून।

अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून के कार्यालय पत्र संख्या 1953/भूमि/2024-25 दिनांक 20.06.2024 द्वारा प्रस्तुत राजस्व विभाग तथा नगर निगम की संयुक्त निरीक्षण आख्या दिनांक 14.06.2024 में उल्लेख किया गया है कि आपके द्वारा मौजा रायपुर, परगना परवादून जिला देहरादून की नॉन जेड०ए० भूमि के खसरा नं0 1629 जो नाम मालकान मिल्कियत सरकार श्रेणी 15 (2) आबादी सडक रेलवे भवन इत्यादी दर्ज अभिलेख है पर आपके द्वारा 66 वर्गमीटर भूमि पर अवैध अतिक्रमण करते हुये भवन/डेरी निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उक्त जॉच आख्या से स्पष्ट है कि आपके द्वारा उक्त भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है।

अतः इस नोटिस के माध्यम से आपको सूचित किया जाता है कि आप नोटिस प्राप्ति के 03 दिवस के भीतर उक्त अवैध अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें अन्यथा बलपूर्वक आपके द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसका पूर्ण व्यय आपसे वसूल किया जायेगा।

उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) देहरादून।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top