Featured

Big breaking :-तेज बारिश के बाद ऊफान पर आया बरसाती नाला खारा स्रोत, रास्ते में फंसे कई वाहन

तेज बारिश के बाद ऊफान पर आया बरसाती नाला खारा स्रोत, रास्ते में फंसे कई वाहन

 

एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से वाहनों को मौके से हटाया। जिन राफ्टिंग संचालकों की टाटा सूमो और स्कूटी दलदल में फंसी थी, वाहन बाहर निकलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

ऋषिकेश में झमाझम बारिश के कारण बरसाती नाला खारा स्रोत का जल स्तर बढ़ गया। अचानक बढ़े जल स्तर के कारण सड़क पर मलबा भी आ गया। जिसके चलते यहां पार्क किए गए राफ्टिंग के वाहन, स्कूटी बरसाती पानी में फंस गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ को दी

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से वाहनों को मौके से हटाया। जिन राफ्टिंग संचालकों की टाटा सूमो और स्कूटी दलदल में फंसी थी, वाहन बाहर निकलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

उधर, झमाझम बारिश के कारण बैराज-लक्ष्मणझूला बाइपास मोटरमार्ग पर भूतनाथ मोटरमार्ग के समीप मलबा आने ने कारण मोटरमार्ग बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक वाहन मोटरमार्ग पर फंसे रहे। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी- लंबी लाइन लगी रही।







Click to comment



Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top