DEHRADUN NEWS

Big breaking :-देहरादून की इन सड़को से आई सुखद तस्वीर, इनका ख्याल रखा तो मिलेगी राहत ही राहत

देहरादून :- जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के अन्तर्गत ‘हरित देहरादून पहल’ वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनपद के नागरिकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा *हरित देहरादून पहल के अन्तर्गत आईएसबीटी तक हरिद्वार बाईपास रोड को वृक्ष लगाकर किया जा रहा है ‘हराभरा’।* नागरिकों को वृक्षों के संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई जा रही है।

 

*आज ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत आज हरिद्वार बाईपास रोड पर लगभग 260 वृक्ष ट्री गार्ड के साथ लगाये गए है तथा वृक्ष लगाने का कार्य गतिमान है।* ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत *वृक्षारोपण की शुभारम्भ तिथि 20 जून से अबतक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 681 से अधिक वृक्ष लगाये जा चुके हैं, जिनमें चकराता रोड, कैनाल रोड, एफआरआई, कौलागढ, जी.एम.एस रोड, विकासनगर, सेलाकुई, बिष्ट गांव, मोथोरोवाला, आदि स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया है।*

 

 

 

*जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि जिला प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ‘ हरित देहरादून पहल’ मुहिम से जुड़े। उन्होंने कहा कि हम सब लोग संकल्प लें, कि पेड़ लगाएंगे तथा उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने नागरिक से अनुरोध किया इस मुहिम से जुड़ने के लिए अपने चुने हुए स्थान की जानकारी 18001802525 टोलफ्री नंबर पर दे सकते हैं।*

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top