DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुयी।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाईन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की गयी।

 

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से देहरादून शहर में सीवर लाईन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने देहरादून के सीवर लाईन से अनाच्छादित क्षेत्र को आच्छादित करने का प्लान एवं प्राथमिकता तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे देहरादून की मैपिंग करते हुए प्राथमिकता निर्धारित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देहरादून में सीवर लाईन कनेक्टिविटी के लास्ट माईल कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

 

बैठक के दौरान हल्द्वानी में 948.94 लाख की अटल मार्ग (नवाबी रोड) में दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड ट्रंक सीवरेज योजना और देहरादून में 905.80 लाख की लागत की साकेत कालोनी, कनाल रोड में सीवरेज नेटवर्क कार्य को संस्तुति प्रदान की गयी।

 

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, डॉ. वी. षणमुगम एवं पेयजल विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग*

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top