Featured

Big breaking :-सूचना विभाग में तीन कार्मिकों को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

*सूचना विभाग में तीन कार्मिकों को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई*

*मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, सूचना अधिकारी प्रमोद चंद्र तिवारी और टेक्निकल सहायक परवेजुल हसन हुए सेवानिवृत*

 

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड में अधिवर्षता आयु पूरी करने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री पान सिंह बिष्ट, सूचना अधिकारी श्री प्रमोद चंद्र तिवारी और टेक्निकल सहायक श्री परवेजुल हसन को विभाग की ओर से सेवानिवृत समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों द्वारा विभाग को दिए गए सराहनीय योगदान को अधिकारियों और कर्मचारियों ने याद किया।

 

 

 

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड निदेशालय में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में मुख्य अतिथि विभाग के अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे तीनों कार्मिकों ने विभाग को गौरवमयी सेवाएं दी। इससे हर कार्मिक गौरांवित होता है। कोई भी कार्मिक हो वह विभाग का चेहरा होते हैं। तीनों कार्मिकों ने भी इसी के अनुरूप विभाग को सेवाएं दीं।

संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि नौकरी पाने से ज्यादा सम्मान से सेवानिवृत्त होना ज्यादा खुशी का क्षण होता है। यह एक बड़ी उपलब्धि होती है।

उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव और रवि बिजारनिया ने भी तीनों कार्मिकों द्वारा विभाग को दी गई सराहनीय सेवाओं को याद किया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक श्री एलपी भट्ट, फिल्म फोटो अधिकारी श्री शेखर चंद्र जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रणजीत सिंह बुदियाल, श्री कैलाश रावत, श्री सुरेश भट्ट, श्री प्रशांत रावत, सहित सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top