Featured

Big breaking :-शपथ के 16 घंटे बाद PM मोदी ने पहली फाइल पर किया साइन, किसानों से जुड़ा लिया ये फैसला

शपथ के 16 घंटे बाद PM मोदी ने पहली फाइल पर किया साइन, किसानों से जुड़ा लिया ये फैसला

पीएम मोदी ने सोमवार को विधिवत तरीके से प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला. उन्होंने कार्यभार संभालते ही पीएम किसान निधि सम्मान योजना से जुड़ी फाइल पर साइन किए. पीएम किसान निधि सम्मान योजना की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल को हरी झंडी दी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ लगातार तीसरी बार पद की शपथ ली थी. प्रधानमंत्री पद की शपथ के लगभग 16 घंटे बाद उन्होंने इस कार्यकाल की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं.

पीएम मोदी ने सोमवार को विधिवत तरीके से प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला. उन्होंने कार्यभार संभालते ही पीएम किसान निधि सम्मान योजना से जुड़ी फाइल पर साइन किए. पीएम किसान निधि सम्मान योजना की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल को हरी झंडी दी गई है. इसके तहत लगभग 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे, जिससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के प्रति पूरी तरह से समर्पित है. इसलिए ये वाजिब था कि पहली फाइल जिस पर साइन किया जाना है, वह किसानों के कल्याण से जुड़ी हुई हो. हम आने वाले समय में किसानों के लिए और कृषि सेक्टर के लिए अधिक से अधिक काम करना चाहते हैं.










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top