DEHRADUN NEWS

Big breaking :-सो रहा था परिवार…लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, देखा तो तमंचे की बट से किया हमला

सो रहा था परिवार…लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, देखा तो तमंचे की बट से किया हमला

दो बजे घर का शीशा तोड़कर चार बदमाश घुस आए। आहत होने पर परिवार के सदस्य उठे तो बदमाश तमंचा दिखाते हुए भागने लगे।

 

 

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक घर में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने व्यक्ति पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। आरोप है कि परिवार के लोग जागे तो बदमाशों ने फायरिंग भी की। परिवार ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

प्रेमनगर क्षेत्र के डूंगा गांव के शालिमार हाइट्स निवासी कनिका शर्मा ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि मंगलवार रात दो बजे घर का शीशा तोड़कर चार बदमाश घुस आए। आहत होने पर परिवार के सदस्य उठे तो बदमाश तमंचा दिखाते हुए भागने लगे।

 

 

बदमाशों को देखते ही परिवार के लोग सहम गए। इतने में ही परिवार के अनिल शर्मा ने शोर मचाकर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके सर पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार, आहट हुई तो मचा हड़कंप
प्रेमनगर में रात दो बजे पीड़ित के घर में आहट हुई तो परिवार सहम गया। बदमाशों को देखते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इसी बीच बदमाशों ने परिवार के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि बदमाशों ने हमला कर फायरिंग भी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top