Featured

Big breaking :-यहाँ आश्रम में लगी आग, 3 गायों की हुई मौत

 

*कोतवाली ऋषिकेश*

आज दिनांक 18/05/2024 सुबह के समय करीब 5:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से शिवाजी नगर में मोनी बाबा धर्मार्थ गौ सेवा ट्रस्ट आश्रम में आग लगने की सूचना कोतवाली ऋषिकेश तथा फायर स्टेशन ऋषिकेश को मिली। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

 

 

पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में आश्रम में रखी तीन गायों की जलकर मृत्यु हो गई और चार अन्य गाय आग से झुलस गई, जिनका मौके पर पशु चिकित्सक को बुलवाकर इलाज कराया गया और मृत गायों को नगर निगम के माध्यम से दफनाने हेतु भिजवाया गया। आग लगने के कारणों के संबंध में जांच की जा रही है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top