Featured

Big breaking :-जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून :- जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैम्प में बनाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे यात्रियों का हाल जाना तथा चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से वार्ता की था उनका हालचाल जाना। यात्रियों को पंजीकरण काउंटर खुलने तक प्रशासन द्वारा की गई ठहरने की व्यवस्था हेतु बनाए गए स्थल पर जाने का अनुरोध किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो यात्री पहले ट्रांजिट कैंप पंहुचे हैं, उनका पहले रजिस्ट्रेशन किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु समुचित मूलभूत सुविधाएं यथा, पेयजल, भोजन, शौचालय, आदि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के ठहरने हेतु निशुल्क व्यवस्था बनाई गई है। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में सफाई व्यवस्था देखी नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों हेतु लगाये गए वाटर कूलर का भी निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्विराल, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेन्द्र सिंह गंगवार सहित पुलिस के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top