Featured

Big breaking :-उत्तराखंड के इस शहर में गरजा बुलडोजर, सारा अतिक्रमण कर दिया जमीदोज

उत्तराखंड के इस शहर में गरजा बुलडोजर, लोगों की थम गई सांसे- सारा अतिक्रमण कर दिया जमीदोज
शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर जाकर चार एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही कालोनी को ध्वस्त कर दिया। मौके पर भारी पुलिसबल के चलते किसी भी तरह का विरोध नहीं हुआ। प्राधिकरण उपाध्यक्ष की तरफ से अपील की गई कि कोई भी कोलाेनाइजर मानत्रित्र आदि पास कराए जोन व नियमों के तहत ही कालोनी विकसित करेगा।

 

 

 

जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण की तरफ से शहर में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। शुक्रवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक रुहेला के निर्देश पर टीम ने जयनगर में चार एकडक़ क्षेफल में फली अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया।

 

 

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को निर्देश के बाद जयनगर नंबर दो रुद्रपुर में हरदीप सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह, गुरपेज सिंह व गुरदीप कौर की तरफ से अवैध रूप से नियमों को ताक में रखकर कालोनी विकसित की जा रही थी।शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर जाकर चार एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही कालोनी को ध्वस्त कर दिया। मौके पर भारी पुलिसबल के चलते किसी भी तरह का विरोध नहीं हुआ। प्राधिकरण उपाध्यक्ष की तरफ से अपील की गई कि कोई भी कोलाेनाइजर मानत्रित्र आदि पास कराए जोन व नियमों के तहत ही कालोनी विकसित करेगा। यदि नियमों का पालन न किया गया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top