Featured

Big breaking :-अज्ञात वाहन व कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में कार में सवार हल्द्वानी के दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

कालाढूंगी  क्षेत्र में बीती रात अज्ञात वाहन व कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में कार में सवार हल्द्वानी के दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत जबकि तीन महिलाएं हुई घायल।

 

 

क्रवार की देर रात रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप एक ऑल्टो कार और अज्ञात वाहन की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर में सवार सभी पांचो लोगों को उपचार के लिए

 

 

 

रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि शुक्रवार की रात ऑल्टो कार हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी जबकि रामनगर की ओर से यह अज्ञात वाहन हल्द्वानी की ओर जा रहा था इसी बीच गैबुआ के पास दोनों वाहनो में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार में सवार सभी पांचो को उपचार के लिए रामनगर की सरकारी अस्पताल लाया गया जहां

 

 

 

 

चिकित्सकों ने नवाज निवासी इंदिरा नगर बनभूलपुरा हल्द्वानी तथा उपेंद्र निवासी पीली कोठी हल्द्वानी को मृत घोषित कर दिया साथ ही हल्द्वानी की रहने वाली घायल योगिता,रूपा व मीनू उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां मीनू की हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया तथा योगिता व रूप की हालत सामान्य होने के चलते उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक नयाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना की जानकारी मृतको के परिजनों को देने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सपना की कार्रवाई की गई है।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top