Featured

Big breaking :-अगले 5 दिनों ऐसा रहेगा मौसम, येलो अलर्ट हुआ जारी

रिकार्ड गर्मी-गर्मी के मौसम ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़े मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट किया जारी।

उत्तराखंड (देहरादून)- खबर देहरादून से है जहां गर्मी के मौसम ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इसी कड़ी में देहरादून में शुक्रवार को छह साल बाद सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले साल 2018 में 26 मई को तापमान 40.7 डिग्री रहा।

 

 

 

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून में शनिवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की जताई संभावना है यदि ऐसा हुआ तो पिछले दस सालों में यह सबसे अधिक तापमान दर्ज होगा।

 

 

 

वहीं मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी हिस्सों खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर के साथ ही पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के मैदानी हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में और अधिक इजाफा होगा। उन्होने बताया कि मैदानी हिस्सों में हीट स्ट्रोक का खतरा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की सलाह है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top