उत्तराखंड

कर्नल कोठियाल के बाद अब भूपेश ने भी छोड़ा आम आदमी पार्टी का दामन

आदरणीय केजरीवाल जी इस पत्र के माध्यम से में आज आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ। आपके द्वारा मुझे आम आदमी पार्टी की विचारधारा व कार्यप्रणाली समझाने के बाद मैंने आपके समक्ष।

24 अगस्त 2021 को पार्टी की सदस्यता ली थी। पार्टी की सदस्यता दिलवाने से पूर्व आपके द्वारा पार्टी की कार्यप्रणाली व विचारधारा जो मुझको समझायी गयी थी पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महसूस हुआ कि पार्टी उन चीजों से बहुत दूर है और आम आदमी पार्टी की विचारधारा व कार्यप्रणाली आम उत्तराखण्डी व उत्तराखण्ड के हित में नहीं है इसी कारण 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता ने पार्टी को ठुकराया, आपके व आपके प्रदेश प्रभारी द्वारा पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी से पार्टी की उत्तराखण्ड व प्रदेश वासियों के प्रति सोच स्पष्ट होती है।

आपके द्वारा जबरन थोपे गए प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी उत्तराखण्ड में ईस्ट इंडिया कम्पनी के एजेंटों की तरह प्रदेश में पार्टी को हांक कर अपने निजी हितों को साधने का काम कर रहे हैं। इन स्थितियों में में स्वयं को पार्टी के अंदर असहज महसूस कर रहा हूँ, अतः आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ। आपसे निवेदन है कि तुरन्त मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाये।

उत्तराखण्ड व उत्तराखण्ड की जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा।

 

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top