उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- कैसे बची यात्रियों की जान , नदी पार करते समय अचानक बाढ़ आने से गाड़ी बीच नदी में फसी, देखिए Video

बीच नदी मे फसी गाड़ी आज विकास खण्ड गरुड़ बागेश्वर के सिमखेत-मैगड़ी स्टेट में गोमती नदी पार करते समय एक टैक्सी गाड़ी बाढ़ आने से बीच नदी में फस गयी। नदी का बहाव तेज होने से चालक गाड़ी को बाहर नही निकाल पाया। गाड़ी मे उस वक्त तीन लोग सवार थे। हालांकि स्थानीय लोगो की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद टैक्टर के माध्यम से गाड़ी को भी निकाला बाहर।

गाडी के नदी मे फसे होने की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य पिंगलो गोपाल सिंह किरमोलिया ने
जिला आपदा प्रबंध अधिकारी बागेश्वर को इसकी सूचना दी और साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी सहायता के लिए बुला लिया। सूचना मिलते ही गाव के युवाओ ने गाड़ी मे फसी सवारियों व चालक को गाड़ी से बाहर निकाला।प्रसाशन द्वारा जेसीबी मशीन भेजी जा रही थी। खतरे को ज्यादा देखते हुवे ग्रामीणों ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे। गाँव से ही ट्रेक्टर बुला लिया और उसकी मदद से गाड़ी को भी मलबे बाहर निकाल लिया। और एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया। वही जिपं सदस्य गोपाल किरमोलिया बे बताया कि गाँव के लिए पुल का कार्य चल रहा है। पर काफी धीमी गति से चल रहा है। अभी भी हम इसी तरह सफर करने को मजबूर है। उन्होंने पुल का काम त्वरित गति से करने की मांग की। वही चालक व यात्रियों को बचाने वालो मे जिपं सदस्य गोपाल किरमोलिया व ग्रामीण दीपक खाती, गोपाल रावत,बलवंत सिंह ने त्वरित गति से कार्य कर लोगो को बचाने मे अहम योगदान दिया। यात्रियों व चालक ने सभी का धन्यवाद किया।

वही ग्रामीणों ने बताया कि पुल का कार्य जल्द से नही करने से बारिश के मौसम मे हर वक्त सभी ग्रामीणों को खतरे का सफर तय करना पड़ता है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top