Featured

Big breaking :-जेल से बाहर आते ही दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने फिर भेजा जेल

 

*जेल से बाहर आते ही दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने फिर भेजा जेल*

*वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे*

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद*

*अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, पूर्व में चोरी के अभियोग में जा चुका है जेल*

*घटना को अंजाम देने से एक दिन पूर्व ही अभियुक्त जमानत पर आया था बाहर*

 

 

 

*थाना रानीपोखरी*

वादी श्री संजय किशोर S/O श्री जुगल किशोर निवासी घम्मूवाल, बड़कोट रानीपोखरी देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर लिखित प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 20/04/2024 को उनकी मोटर साइकिल न0- UK14B-3090 को नागाघेर हाट बाजार के पास से किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया है। प्रा0पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0-27/2024 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया।

 

 

 

घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना रानीपोखरी पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर मामूर किये गये तथा आज दिनांक 27.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर सूर्यधार रोड शीला चौकी रानीपोखरी पर चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त अरविंद कृषाली पुत्र जोगेंद्र कृपाली निवासी कैरवान सिन्धवाल गांव रानीपोखरी देहारदून उम्र 25 वर्ष से चोरी गयी स्पलेन्डर मो0सा0 सं0- UK14B-3090 के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व मे भी थाना रानीपोखरी से चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है। अभियुक्त घटना से 01 दिन पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था तथा जेल से छूटते ही अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

 

 

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

अरविंद कृषाली पुत्र जोगेंद्र कृपाली निवासी कैरवान सिन्धवाल गांव रानीपोखरी देहारदून उम्र 25 वर्ष

*विवरण बरामदगी*

स्पलेन्डर मो0सा0 सं0- UK14B-3090

*पुलिस टीम*

01- अ0उ0नि0 शैलेन्द्र
02- का0 दिनेश
03- का0 करमजीत










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top