Featured

Big breaking :-खाद्य विभाग मण्डी परिसर बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर का विपणन अधिकारी, रू 50,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।

खाद्य विभाग मण्डी परिसर बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर का विपणन अधिकारी, रू0 50,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत अंकित करायी कि उनकी बन्नाखेड़ा में राईस मिल है, उनके द्वारा सरकारी धान को लेकर उसका चावल बनाकर सरकार को दिया जाता है जिसमें सरकार उनको कुटाई, बुलाई, सफाई आदि के पैसे देती है। केन्द्र में तैनात मोहन सिंह टोलिया विपणन अधिकारी द्वारा उनसे 19.50 रूपये प्रति कुन्तल की दर से घूस मांगी जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है ।

 

 

 

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25-04-2024 को विपणन अधिकारी (Marketing inspector) मोहन सिंह टोलिया,निवासी केयर ऑफ कृष्ण कुमार संजय कालोनी मण्डी बाजपुर, जिला ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये (पचास हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग बाजपुर ऊधमसिंहनगर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा ।

 

 

 

निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा अपील की है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top