Crime

हरिद्वार जिले के जज बने साइबर ठगी के शिकार, डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी

इन दिनों साइबर ठगी के मामले उत्तराखंड में बढ़ते ही जा रहे है साइबर ठग महिलाओं बुजर्गों को अपना निशाना ज्यादा बनाते है लेकिन इस बार जिला एवं सत्र न्यायालय में अपर जिला जज को ही अपना शिकार बना दिया

मोबाइल व्हाट्सएप पर परिचित बन कर मैसेज भेजने के बाद हरिद्वार के जिला जज से डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी कर डाली । अब इस माम्डले में सीड़कुल थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में अपर जिला जज अनिरुद्ध भट्ट के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें उनके एक परिचित का नाम लेकर उनसे 10 हजार रुपये के 15 अमेजान पे ई-गिफ्ट कार्ड मांगे और उसका पैसा शाम तक वापस करने की बात लिखी थी।

जिस पर अपर जिला जज ने गिफ्ट कार्ड खरीद कर उसका लिंक व्हाट्सएप पर मैसेज कर दिया । कुछ देर बाद उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये गायब हो गए। पैसे कटने का मैसेज मोबाइल पर आने के बाद जिला जज हरकत में आये संबंधित परिचित से संपर्क करने के बाद पता चला कि उनके द्वारा ऐसा कुछ नही कहा गया था बाद में नंबर की जांच करने पर पता चला कि वह फर्जी है।

जिसके बाद एडीजे ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top