उत्तराखंड

बड़ी खबर: उत्तराखंड में जल्द बदले जाएंगे मुख्य सचिव, संधू जाएंगे केंद्र में

राधा रतूड़ी जल्द ही डॉ.सुखबीर सिंह संधु की जगह नौकरशाही की नई बॉस यानि, मुख्य सचिव बन रहीं।उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। इस कुर्सी पर पहुँचने वाली वह उत्तराखंड की पहली महिला IAS अफसर होंगी। सुखबीर सिंह संधू प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में जा रहे हैं उनको कभी भी केंद्र को बुलाया जा सकता है लगभग विदाई तय हैं.

वर्तमान मुख्य सचिव सुखबीर को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और Defence Secretary में से एक ओहदा मिलने वाला है। अधिक उम्मीद रक्षा सचिव बनाए जाने की है। 1988 बैच की राधा All India Civil List के लिहाज से प्रदेश की सबसे Senior IAS अफसर हैं। Cadre परिवर्तन के कारण वह अपने बैच में सुखबीर (1988 बैच) से नीचे हो गईं।

अभी वह ACS (CM-Home) और तमाम अन्य जिम्मेदारियों को संभाले हुए हैं। 57 वर्ष की राधा के पास बतौर मुख्य सचिव काम करने के लिए पर्याप्त वक्त रहेगा। उनका Retirement 6 मार्च 2024 को है। सुखबीर 6 जुलाई 2023 को Retire होंगे। वह रक्षा सचिव बनाए जाते हैं, जिसकी उम्मीद अधिक जतलाई जा रही है तो उनको सेवा विस्तार मिल जाएगा।

 

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top