उत्तराखंड

देहरादून डीएम हुए सख्त सोशल मीडिया पर पेट्रोल अफवाह फैलने वाले 6 सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने जनपद में पैट्रोल किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर 13 जून को फैलाई गई अफवाह पर शक्त रूख अपनाते हुए ऐसे 6 सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित कर जिला पूर्ति अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पैट्रोल किल्लत को लेकर जिन लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाई है उनको चिन्हित करते हुए मुकदमा दर्ज करें।साथ ही भविष्य में अगर कोई इस प्रकार के अफवाह फैलाता है तो ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील किया कि किसी अफवाह एवं बहकावे में ना आएं जनपद में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है तथा खपत के अनुसार पर्याप्त ईधन है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top