Crime

उत्तराखंड: भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

पंतनगर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता संदीप कार्की की गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात 14 मई की सुबह की है। जब अवैध खनन में डंफर भरने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी ललित मेहता ने अपने बचपन के दोस्त संदीप कार्की की शांतिपुरी नंबर तीन गौला नदी किनारे गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही पिता मोहन सिंह मेहता सहित दोनो भाई ललित मेहता और दीपक उर्फ दीपू मेहता फरार चल रहे थे।

परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने पिता और दोनो बेटो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार चल रहे दोनो आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस ने क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात कर दी थी। इतना ही नहीं एसएसपी के निर्देश पर अरोपितो के सभी वाहनों को सीज कर दिया था। यहां तक कि आरोपियों के भवनों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही थी। कल देर रात मुख्य आरोपी ललित मेहता, दीपक मेहता और उसके पिता मोहन मेहता को लालकुआं किच्छा रोड नगला बाईपास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ललित मेहता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और खोका सहित क्रेटा कर भी बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायलय में पेश किया जा रहा है।

एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो भाईयो पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है। दोनो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी साथ ही अवैध खनन से अर्जित संपत्ति की जांच कर जप्त की जाएगी।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top