उत्तराखंड

उत्तराखंड: पंतनगर को अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने की पैरवी, केंद्रीय मंत्री सिंधिया को भेजा पत्र

उत्तराखंड: पंतनगर को अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने की पैरवी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया। इसके अलावा पंतनगर हवाई अड्डे को (वीएफआर) यानी विजुअल फ्लाइट रूल्स से बदलकर (आईएफआर) इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूस में तब्दील किए जाने का अनुरोध किया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर नया ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने के साथ एयरपोर्ट को आईएफआर (इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स) के तहत आधुनिक उपकरण लगाने की पैरवी की है। उन्होंने नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस संबंध में पत्र लिखा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सरकार ने ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में नया ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने भी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। नियमानुसार भूमि का हस्तांतरण भी हो चुका है।

उन्होंने कहा कि पंतनगर के पास सिडकुल क्षेत्र में कई बड़े उद्योग स्थापित हैं। इसके अलावा नानक सागर डैम, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी, मां पूर्णागिरि सिद्ध पीठ, चितई गोलू देवता मंदिर, पनडु्खोली, महावतार बाबा की गुफा, मुन्स्यारी, चौकड़ी, द्वाराहाट, दूनागिरी का सिद्धपीठ समेत कई धार्मिक व पर्यटन स्थल हैं। जहां देश-दुनिया से पर्यटक आते हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया। इसके अलावा पंतनगर हवाई अड्डे को (वीएफआर) यानी विजुअल फ्लाइट रूल्स से बदलकर (आईएफआर) इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूस में तब्दील किए जाने का अनुरोध किया। वीएफआर लाइसेंस में कम दिखाई देने के कारण विमानों का संचालन नहीं हो पाता, लिहाजा इस हवाई अड्डे को आईएफआर लाइसेंस के लिए उचित उपकरण स्थापित करने की आवश्यकता है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top