Central govt news

केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

DA Hike: महंगाई से परेशान केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने बुधवार को महंगाई भत्ता बढ़ाकर बड़ी राहत दी थी. गुरुवार को वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना में कहा गया है कि एक जनवरी 2022 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी किया जाता है.

मार्च के वेतन देने के बाद मिलेगा एरियर
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए अधिसूचना में कहा गया है कि मार्च 2022 महीने के वेतन के भुगतान के पहले महंगाई भत्ते के बकाये एरियर का भुगतान नहीं किया जाएगा. यानि मार्च के वेतन दिए जाने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी से मार्च के बीच का एरियर का भुगतान किया जाएगा

आइए जानते कैसे कितना मिलेगा लाभ
1. मान लिजिए 56,000 रुपये की बेसिक सैलरी पाने वालों को 19,040 रुपए महंगाई भत्ते मिलेंगे और 34 प्रतिशत डीए की गणना करने पर सालाना 19,040*12= 228,480 रुपये मिलेगा. इसका मतलब है कि सालाना आधार पर 20160 रुपए का लाभ मिलेगा.

2. मान लिजिए किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18,000 रुपये है तो महंगाई भत्ते के तौर पर 6,120 रुपये मिलेंगे. इसे सलाना जोड़ दें तो 6,120*12= 73,440 रुपये मिलेंगे. इसका मतलब है कि सालाना आधार पर 6490 रुपए का लाभ मिलेगा.

केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते (Dearness allownce) में बढ़ोतरी करती है, ऐसे में अब जुलाई 2022 का महंगाई भत्ता बढ़ना बाकी है. डीए बढ़ने से देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 69 लाख पेंशनर्स लाभन्वित होंगे.

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
केंद्रीय कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ में नए महंगाई भत्ते का पूरा पेमेंट किया जाएगा. अप्रैल के महीने में कर्मचारियों को उनका पिछले 3 महीने का सारा एरियर भी दिया जाएगा. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के खजाने पर प्रति वर्ष 9544.50 करोड़ रुपये का बोझ आएगा.

कैबिनेट ने लिया था निर्णय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1 जनवरी, 2022 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है. इससे पहले अक्टूबर 2021 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए को 28% से बढ़ाकर 31% करने का फैसला किया था. इस बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा.

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top