उत्तराखंड

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पकाया भोजन नहीं बल्कि मिलेगा खाद्य सुरक्षा भत्ता

देहरादून- उत्तराखंड में अब कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को पका पकाया भोजन नहीं बल्कि खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा. राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा भत्ते को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जिसमें अगले आदेश तक पकाया हुआ भोजन न दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया है और कहा गया कि छात्र-छात्राओं को अगले आदेश तक पका पकाया भोजन न दिया जाए.

वित्तीय वर्ष 2021-22 में कक्षा 1 से कक्षा 8 वीं तक के छात्र-छात्राओं को 21 दिनों का खाद्य सुरक्षा भत्ता दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया, साथ ही 1 फरवरी से 4 फरवरी तक 4 दिन और 7 फरवरी से 28 फरवरी तक 17 दिन का छात्रों को उपस्थिति के आधार पर भत्ता दिया जाएगा. राज्य परियोजना निदेशक की ओर से भोजन माताओं को फरवरी 2022 का मानदेय भुगतान के भी निर्देश दिए गए हैं. लेकिन जो स्कूल प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के दायरे में आ रहे हैं उन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाना है.

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top