उत्तराखंड

हल्द्वानी: एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा हल्द्वानी बाजार में यातायात प्रबंधन के संबंध में दिए गए ये निर्देश

हल्द्वानी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों एवं अनावश्यक वाहनों को खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों की खैर नहीं, नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई की शुरू. एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा हल्द्वानी बाजार में यातायात प्रबंधन के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुसरण में आज कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा हल्द्वानी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया तथा लोगो को यातायात नियमो का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा निम्न कार्यवाही की गई-

हल्द्वानी बाजार क्षेत्र में दुकानदारों, व्यापारियों एवं फड़ व्यवसायियों को अनाउंसमेंट कर अतिक्रमण हटाने तथा उल्लंघन करने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने हेतु सूचित किया गया।

नैनीताल बरेली रोड पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों को सरस मार्केट पार्किंग , रामलीला ग्राउंड पार्किंग मैं पार्क करने तथा नो पार्किंग में वाहन पार्क करने पर चलानी कार्यवाही की गई।

हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा व्यापारियों तथा बाजार क्षेत्र में आए सभी ग्राहकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनने कोविड नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा समयावधि पूर्ण होने पर बाजार क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा मुख्य बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाया गया एवम आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई।

नैनीताल पुलिस टीम के मित्रवत व्यवहार एवं सुव्यवस्थित आवागमन की कवायद पर व्यापार मंडल, फड़ व्यवसायियों तथा बाजार क्षेत्र में उपस्थित ग्राहकों द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top