उत्तराखंड

Weather Update:- उत्तराखंड के इन दो जिलों में मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड में आज मौसम फिर करवट बदलेगा। देहरादून और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, तो कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि देहरादून, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

 

डीएम सोनिका ने भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को हिदायत दी कि अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें।
बैसानी में बादल फटने की सूचना पर तहसीलदार ने किया निरीक्षण

 

कपकोट तहसील क्षेत्र में हुई भारी बारिश का सबसे अधिक असर नगरपंचायत क्षेत्र और कनलगढ़ घाटी में हुआ है। कनलगढ़ घाटी के बैसानी गांव में काफी नुकसान होने की सूचना है। शनिवार की रात को क्षेत्र के लोगों ने बादल फटने की सूचना तहसील प्रशासन को दी थी।

 

 

तहसीलदार पूजा शर्मा और राजस्व उपनिरीक्षक पंकज साह ने रविवार को क्षेत्र में जाकर नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार शर्मा ने बादल फटने की घटना से इनकार करते हुए बताया कि अतिवृष्टि से बैसानी के पौंसारी में तीन मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।

कुछ गोशाला भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। राजस्व उपनिरीक्षक साह ने बताया कि खेतों में मलबा भरने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। पैदल रास्ते भी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।

 

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद
पिथौरागढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण विकासखंड धारचूला और मुनस्यारी में बंद 15 सड़कों ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। पीएमजीएसवाई, लोनिवि धारचूला की 12, पीएमजीएसवाई आरडब्ल्यूडी डीडीहाट की दो और 67 बीआरओ धारचूला की सीमा सड़क बंद है। सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही के साथ ही जरूरी सामान घर तक पहुंचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

मुनस्यारी और धारचूला विकासखंड क्षेत्र में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-घटियाबगड़ सड़क और 14 ग्रामीण सड़कें शनिवार रात से बंद हैं। इससे दारमा, व्यास, चौदास घाटियों का सड़क संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

 

पिथौरागढ़ जिले में सेलमाली-दाखिम, नाचनी-भैंसकोट, मसूरीकांडा-होकरा, आदिचौरा-सिनी, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, छिरकिला-जम्कू, मदकोट-तोमिक, बंगापानी-जाराजिबली, गलाती-रमतोली, बैरात बौगाड़-बैराजुब्बर, सानदेव-तुरगोली, रमकोट-पाथरकोट, तवाघाट-सोबला, तवाघाट-घटियाबगड़, घटियाबगड़-लिपुलेख सड़क मार्ग बंद है। ग्रामीण सड़कों के बंद रहने से 40 से अधिक गांव के लोग परेशान हैं। प्रशासन लगातार बंद सड़कों को खोलने के प्रयास कर रहा है लेकिन लगातार बारिश से सड़क खोलना मुश्किल हो रहा है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top