उत्तराखंड

बड़ी खबर:- उत्तराखंड में डॉक्टर मना रहे काला दिवस, बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदेश भर के डॉक्टर लामबंद

देहरादून। बाबा रामदेव की एलोपैथिक चिकित्सा के बारे में अभद्र टिप्पणियों एवं प्रशासन की असंवेदनदशीलता के विरोध में आईएमए और पीएमएचएस एसोसिएशन द्वारा ब्लैक डे मनाया गया।सभी डॉक्टरों द्वारा आज देहरादून समेत पूरे राज्य में आज काली पट्टी बांध कर काम किया योगगुरु बाबा रामदेव के ऐलोपैथिक चिकित्सकों पर दिए गए बयान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर के निजी और सरकारी चिकित्सक बाबा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक जून को काला दिवस मना रहे है । इस दौरान वह काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्र भी इस आंदोलन में शामिल हैं। इधर, प्रांतीय चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संघ ने स्वास्थ्यकर्मियों से पतंजलि के सभी उत्पादों के बहिष्कार और अपने नाते-रिश्तेदारों को भी इस ओर प्रेरित करने की अपील की है बाबा रामदेव के ऐलोपैथी और चिकित्सकों को लेकर दिए बयानों की वजह से निजी और सरकारी चिकित्सक नाराज चल रहे हैं।

आइएमए की उत्तराखंड शाखा इस मामले में बाबा रामदेव को एक हजार करोड़ की मानहानि का नोटिस भेज चुकी है। वहीं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की जा रही है। वहीं, अब रेजिडेंट डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन फेडरेशन आफ रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (फोर्डा) ने एक जून को काला दिवस मनाने का एलान किया है। जिसके समर्थन में तमाम निजी व सरकारी चिकित्सक आज काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top