उत्तराखंड

Uttrakhand weather update: 15 दिसंबर बाद पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी ठंड, कुहासा करेगा परेशान

मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। नौ से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है।ठंड अब असर दिखाने लगी है। खासकर सुबह-शाम पारा लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पारा एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान कही-कहीं एक डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को कोहरा पड़ने और पहाड़ों में सुबह के समय पाला पटने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन की धूप ठंड से राहत देगी।मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूरब व उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चक्रवात में परिवर्तित होकर पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है।अगले तीन-चार दिन देखने को मिल सकता मौसम में बदलाव

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है। जिसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से अगले तीन-चार दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। नौ से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। इसकी वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा व इसके आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। हल्के बादलों के बीच दिन भर धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। बागेश्वर में भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा।

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top