उत्तराखंड

UKSSSC पेपर लीक मामले एक और आरोपी गिरफ्तार, एक ही इलाके के सैकड़ों युवाओं को कराई थी नकल

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड एसटीएफ यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। एसटीएफ ने आज उत्तरकाशी मोरी के नैटवाड़ इंटर कॉलेज के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से हुई पूछताछ में एसटीएफ ने एक क्षेत्र के सैकड़ों नकलची अभ्यर्थियों को चिन्हित कर लिया है। जल्द एसटीएफ इस गैंग का भंडाफोड़ कर सकती है। इधर, नकल माफिया गैंग से जुड़े 17 आरोपियों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। जल्द कुछ आरोपी बड़े अफसर और माफियाओं तक भी एसटीएफ की कार्रवाई जा सकती है।

सरकारी नौकरियों का सौदागर कहे जाने वाले मास्टरमाइंड के मुख्य साथी तनुज शर्मा को लंबी पूछताछ और पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी तनुज शर्मा देहरादून के रायपुर चौक का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तरकाशी के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड़ में शिक्षक के रूप में काम करता है। तनुज शर्मा ने पूछताछ में कई अहम राज खोले हैं। उत्तराखंड के नकल माफियाओं के तार उत्तर प्रदेश के शातिर लोगो से भी जुड़े हैं।

इस पूरे मामले में अंतरराज्यीय नकल माफिया गड़जोड़ का खुलासा करने की तैयारी हो रही है। एसटीएफ का कहना है कि जल्द ही नकल गैंग की पूरी नकेल उनके हाथ में होगी। STF की कुछ टीमें उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों में रवाना हो गई हैं। जिस तरह से अध्यक्ष रहे एस राजू ने कहा था कि असली माफिया धामपुर से जुड़े हैं, ऐसे में एसटीएफ ने भी आज स्पष्ट कर दिया कि उत्तरप्रदेश के रहने वाले अंतरराज्जीय नकल माफिया के गठजोड़ का जल्द खुलासा हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस गैंग के खुलासे के बाद काफी हद तक नकल माफियाओं के राज सार्वजनिक हो जाएंगे।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top