राज्य के चारों सुप्रसिद्ध धामों में 38 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री अब तक दर्शन कर चुके हैं ऐसे में धमाके केरियग कैपिसिटी से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने पर पर्यटन विभाग पर्यटन पुलिस या पर्यटन परिचायक के रूप में नई नियुक्तियां करने पर विचार कर रहा है।
जिसको लेकर विभागीय स्तर पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की तैयारी चल रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन पुलिस के होने से श्रद्धालुओं को धामों में बेहतर दर्शन हो पाएंगे बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगे और उसके लिए कोशिश यही है कि विभाग की इस कवायद को हरी झंडी मिल सके।




