रुद्रप्रयाग जिले मे आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और सभी अधिकारी जीएमओ की बस से एक साथ सफर कर जनता दरबार मे पहुँचे। अब यह हमेशा होगा। इसका सीधा संदेश उत्तराखंड ही नही बल्कि देश की पूरी सरकारी मशीनरी के लिए है की जनता के पैसे का अनावश्यक खर्च को इस तरह रोका जा सकता है और आपसी समन्वय से कार्य करने की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की कार्यशैली जनता को काफी प्रभावित कर रही है। एक ओर जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार तो वहीं दूसरी ओर जन समस्याओं के निराकरण के लिए डीएम लगातार प्रयास कर रहे हैं।
गुरुवार को डीएम मयूर दीक्षित ने ऐसी पहल शुरू की जो प्रदेशभर के लिए प्ररेणास्रोत बनी है। मनसूना में होने वाले सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में डीएम ने बस की व्यवस्था कराई और अफसरों के साथ स्वयं बस में सवार होकर मनसूना पहुंचे।
जब इस बारे मे उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा की सरकारी फिलूखर्चे पर अंकुश लगाने के साथ ही बिना वजह बड़ी संख्या में सरकारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए यह कदम उठाया। करीब 3 दर्जन से अधिक अफसरों के साथ डीएम मनूसना पहुंचे। इस तरह की अनोखी पहल पहली बार देखने को मिली। जिससे जनता, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग में खुशी है। उन्होंने कहा कि यह जिलाधिकारी की अलग सोच है जिसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।
वहीं, जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली-फाफंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन भी किया। इससे पूर्व उन्होंने कक्ष-कक्षों का जायजा भी लिया। जायजा लेते हुए बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। साथ ही शिक्षकों से विद्यालय के बारे में जानकारी भी मांगी। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका रजनी भल्ला, सहायक शिक्षिका पुष्पा देवी व शिक्षक देवानंद गैरोला आदि मौजूद थे।
