उत्तराखंड

Big news :-अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री- XI एवं भाजयुमो – XI के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया , मुख्यमंत्री XI ने यह मैच 04 रन से जीता

मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री- XI एवं भाजयुमो – XI के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्यमंत्री XI ने यह मैच 04 रन से जीता। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री XI की टीम ने 7 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 02 विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व के भाजयुमो – XI निर्धारित 7 ओवर में 01 विकेट खोकर 45 रन बना पायी।

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है, उसी तरह सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भाईचारे को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य होता है। आज दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड का सतत विकास करना एवं अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के नई खेल नीति लाई गई है।

 

 

 

 

नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रणजी एवं भारतीय टीम में खेलने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री खजानदास, श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, श्री देशराज कर्णवाल, भजपायुमो के पदाधिकारी एवं सीएम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top