उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- राष्ट्रपति शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार उत्तराखंड आयेंगी मुर्मू..यह रहेगा पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 8 और 9 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी उत्तराखंड। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन।मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री आईएएस अकैडमी में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कार्यक्रम में होंगी शामिल इसके अलावा अकैडमी में ट्रेनी आईएएस अधिकारियों से भी द्रोपदी मुर्मू करेंगे मुलाकात।

विवि की ओर से दीक्षा समारोह का आयोजन नौ दिसंबर को किया जाएगा। शासन और प्रशासन राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शपथ लेने के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।

इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि विवि के समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top