देश

देश और दुनिया के लिए आगामी चार महीने रहेगी उथल-पुथल, कुछ राज्यों के बदले जा सकते है सीएमः पंकज कलखुड़िया

आने वाले चार महीने का समय ग्रह गोचरों की स्थिति के अनुसार देश दुनिया के लिए कुछ शुभ संकेत देता हुआ नहीं दिखाई देता है,‌ 16 अक्टूबर को मंगल मिथुन राशि में रहना, 17 अक्टूबर को सूर्य का अपनी नीच राशि तुला में जाना, 23 अक्टूबर को शनि का मकर राशि में मार्गी होना, सूर्य ग्रहण वह भी केतु देव द्वारा तथा उसके ठीक 15 दिन बाद चन्द्र ग्रहण लगना यह सब शुभ नहीं है ना ही सामान्य मानव जन जीवन के लिए, ना ही युक्रेन-रूस युद्ध के लिए, ना ही स्वास्थ्य की दृष्टि से!

इस लिहाज से आगामी 4 माह का समय क्या कहता है, आईये जानते है अंक ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंकज कलखुड़िया जी के साथ।

  • विश्व में श्वास, यूट्रस, यूरीन, पांव, पेट की समस्या, एंकल की परेशानी, वात की परेशानी चरम पर रहेंगी।
  • आनलाइन जूते, इलेक्ट्रॉनिक और टेक्निकल सामान की खरीदारी में जबरदस्त उछाल।
  • लोगों का मन नये जूतों की ओर ज्यादा रहेगा।
  • यूक्रेन-रशिया युद्ध में बड़े घातक हथियारों का प्रयोग (परमाणु बम समकक्ष) अन्य देशो का दखल बढ़ेगा, तृतीय विश्व युद्ध की झलक बढ़ेगी।
  • व्यक्तियों को मोटिवेशन की जरूरत ज्यादा पड़ेगी।
  • कुछ राज्यों में मुख्यमंत्री परिवर्तित होंगे।
  • यूरोप, रूस बड़े संकट की ओर बढ़ेंगे, हालात बेकाबू रहेंगे।
  • सीमाओं जैसे जम्मू कश्मीर एवं अन्य राज्यों पर षड्यंत्र के तहत देश के सैनिको की हानि‌।
  • चौपहिया वाहनों के एक्सीडेंट बढ़ेंगे।
  • चतुष्पदी जानवरों की स्वास्थ्य समस्या परेशानी बढ़ेगी, उनका खाधान्न संकट भी बढ़ेगा।
  • महंगाई चरम पर।
  • विश्व में गैस और पेट्रोल के दामों में वृद्धि। उनका संकट, (भारत में इसके प्रति चिन्ता कम रहेगी!)
  • देश एवं विश्व के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में एक बड़ी जनहानि, इंगित होती है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पद पर खतरा, इस पद को छोड़ने का विचार कर सकते हैं।

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top