कुमाऊं मंडल में पुलिसकर्मियों के बंपर तबादले कर दिए गए हैं। इस संबंध में कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है।
उपर्युक्त स्थानांतरण आदेश के अनुसार पुलिस विभाग के अराजपत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों की स्थानान्तरण नीति में निहित प्राविधानों के अधीन ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण वर्ष 2022 के अन्तर्गत जनपदों में निर्धारित अवधि पूर्ण करने वाले निम्नलिखित हे०का० वि०श्रे० व आरक्षी नागरिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के समक्ष अंकित जनपदों हेतु स्थानान्तरित किया गया है।
