उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- आज पेश करेगी सरकार अनुपूरक बजट , रखे जाएंगे ये 7 विधेयक सदन के पटल पर

विधानसभा का मानसून सत्र भले ही सोमवार को शुरू हो गया लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष में असली जोर आजमाइश आज से दिखाई देगी मंगलवार को सरकार की ओर से 5370 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करने के अलावा छह विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे विपक्ष ने कोरोनावायरस आई के मसले पर काम रोको प्रस्ताव लाने की बात कही हैइसके अलावा जिलों के गठन समेत अन्य मामलों पर विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी है संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब सदन में तथ्यों और तर्कों के साथ देगी इस सिलसिले में हमारी तैयारी पूरी हैउधर, विपक्ष ने सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनाई है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ाई लड़ने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। इस मसले पर मंगलवार को काम रोको प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में जिलों के गठन, नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को लाभ न मिलने, जाति प्रमाणपत्र निर्गत करने में जनसामान्य के समक्ष आ रही दिक्कतों और धारचूला क्षेत्र में नेटवर्किंग की समस्या जैसे विषयों को नियम-58 के तहत लाया जाएगाये विधेयक रखे जाएंगे आइएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक। डीआइटी विश्वविद्यालय(संशोधन) विधेयक। उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक। हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक। उत्तराखंड फल पौधशाला (विनियमन) विधेयक। उत्तराखंड नगर निकायों एवं प्राधिकरणों के लिए विशेष प्रविधान (संशोधन) विधेयक। उत्तराखंड विनियोग (2021-22 का अनुपूरक) विधेयक।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top