Central govt news

Big breaking :-धामी सरकार की इस योजना का देश भर मे डंका, अब अन्य राज्य करेंगे अनुसरण

अपणी सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना सम्मान की बात, सीएम ने की सराहना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिव सूचना प्रौद्योगिकी शैलेश बगोली एवं निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी नीतिका खंडेलवाल ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश इंदौर में आयोजित ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपणी सरकार पोर्टल को ई-गवर्नेंस अवार्ड के रूप में प्रदान किए गए रजत पदक और ट्राफी मुख्यमंत्री को भेंट की।

 

 

 

इस अवार्ड में आइटीडीए को एक ट्रॉफी और पांच लाख रुपये का चेक मिला है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपणी सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना सभी के लिए सम्मान की बात है। इस पोर्टल से नागरिकों व अधिकारियों के मिल रहे सुझावों से प्रशासनिक प्रक्रिया को सुगम बनाने में मदद मिल रही है।

 

 

 

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिव सूचना प्रौद्योगिकी शैलेश बगोली एवं निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी नीतिका खंडेलवाल ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश, इंदौर में आयोजित ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपणी सरकार पोर्टल को ई-गवर्नेंस अवार्ड के रूप में प्रदान किए गए रजत पदक और ट्राफी मुख्यमंत्री को भेंट की। इस अवार्ड में आइटीडीए को एक ट्रॉफी और पांच लाख रुपये का चेक मिला है।575 नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान की जा रही

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के आम नागरिकों को जन केंद्रीय सेवाएं प्रदान करने के लिए इस पोर्टल को बनाया गया था। वर्तमान में इसके जरिये 575 नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इनमें समय पर सेवा प्रदान करना, आवेदन स्थिति की निगरानी, डीजीलॉकर के साथ एकीकृत प्रमाण पत्र की सुविधाएं, व्यक्ति नागरिक डैशबोर्ड सुविधाएं आदि शामिल हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि इन्हीं विशिष्टताओं के कारण पोर्टल को नागरिक केंद्रित सेवाओं में उभरती हुए प्रौद्योगिकी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह पुरस्कार ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में की जा रही पहल को गति प्रदान करने में सहायक साबित होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, अपर निदेशक गिरीश गुणवंत व संयुक्त निदेशक राम स्वरूप उनियाल आदि उपस्थित थे।

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top