उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री धामी भाजपा सयुक्त मोर्चा की बैठक मे हुए शामिल, लोकसभा चुनाव को लेकर दिया यह लक्ष्य, बोले जीत इतनी प्रचंड हो कि वर्षों तक विरोधी खड़े नहीं हो पाएं

भाजपा संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में हुई बैठक में मोर्चा पदाधिकारियों का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि वर्षों तक विरोधी खड़े नहीं हो पाएं। हमारी सरकार ने राज्य बनाया। विकास किया और मूल निवास एवं भू कानून जैसे विषयों पर भी जनता के पक्ष में निर्णय भाजपा ही लेगी। भू कानून समेत तमाम मुद्दों पर कहा, राज्यहित में ऐसे तमाम विषयों का समाधान भाजपा ने किया है, करती है और करेगी।

 

बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, लोकसभा चुनाव में हमारा जीतना सौ फीसदी तय है, लेकिन हमारी चुनौती है वो प्रचंड जीत, जिसके बाद विपक्ष वर्षों तक ठीक से खड़े होने की स्थिति में नहीं रहे। इस बार का चुनाव में पूरी तरह से मोर्चों पर आधारित होगा। लिहाजा मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाना है।

पांच जनवरी से लेकर चुनाव तक प्रत्येक मोर्चे को पूरी तरह से सक्रिय होकर दिए लक्ष्य अनुसार काम करना है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। बैठक को प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी संबोधित किया। बैठक में सभी मोर्चों से सुझाव भी लिए गए।

 

संयुक्त मोर्चा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा एवं एसटी मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारी स्वराज विद्वान, दीप्ति रावत, नेहा जोशी, आशा नौटियाल समेत मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रदेश में भी विपक्ष मुद्दाविहीन होकर अफवाह फैलाने की नीति पर काम कर रहा है। लिहाजा हमें जनता में जाकर भाजपा सरकारों के ट्रैक रिकॉर्ड को रखना है सरकार के कामों के साथ साथ विश्वास भी जगाना है कि शीघ्र ही यूसीसी, मूल निवास और सख्त भू कानून भी भाजपा सरकार में ही लेकर आएगी। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि 550 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम अपने जन्मस्थान में विराज रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व देश में जारी राम राज में यह सब संभव हो रहा है।

 

युवा मोर्चा को 24 जनवरी को होने वाले युवा नव मतदाता सम्मेलन करेगा। इसमें पीएम मोदी वर्चुअल मार्गदर्शन देंगे। 26 जनवरी को मंडल स्तर तिरंगा यात्रा के तहत न्यूनतम 75 सवारों की बाइक रैली निकाली जाएगी। युवा मोर्चा को मतदाताओं का ब्योरा तैयार करेगा। क्षेत्र के खिलाड़ियों को संगठित कर प्रतियोगिताएं कराएगा। घर-घर कमल का झंडा लगाने से लेकर सोशल मीडिया में पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाएगा।

 

महिला मोर्चा को लखपति दीदी महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ के संवाद स्थापित कर बूथ स्तर पर महिलाओं को पार्टी के पक्ष में सक्रिय करना है। साथ ही श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी मंदिरों में राम कीर्तन का आयोजन करना है।

 

एससी और एसटी मोर्चों को अपने वर्गों के सम्मेलन की श्रृंखला को नीचे तक ले जाने, इसमें शामिल लोगों से लगातार संपर्क बनाने, बस्ती संपर्क अभियान से छूटी हुई बस्तियों में पहुंचने, अपने वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों को सम्मानित करने, संस्कृति पहनावे, खानपान एवं लोककला को लेकर कार्यक्रम करने हैं।

इसी तरह ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चा अपने समाज के अलग-अलग वर्गों और युवाओं को नमो मित्र अभियान से जोड़ेंगे। अल्पसंख्यक बहनों से तीन तलाक कानून के फायदे को लेकर संवाद किए जाएंगे। स्नेह संवाद से लेकर मोदी भाईजान जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है। वहीं किसान मोर्चा को ग्रामीण संपर्क अभियान, प्राकृतिक खेती के उपयोग एवं कृषि यंत्रों पर सब्सिडी से संबंधित गोष्ठी, किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के सम्मेलन मंडल स्तर पर आयोजित होंगे।

To Top