उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के यहां दिखाएं काले झंडे, विधानसभा भर्ती घोटाले मामले को लेकर

वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन नहीं रोका तो सभी को हिरासत में ले लिया गया।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सहित कई सरकारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने टिहरी पंहुचे प्रदेश के वित्त, शहरी विकास और जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को टिहरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। प्रदेश में भर्ती घोटालों से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए।

काले झंडे दिखाकर विरोध करने वालों में कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल,अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटरआशा रावत, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल, छात्र नेत्री तनीषा रावत, छात्र नेता अमन राणा, शुभम आदि शामिल रहे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top