प्रदेश

बिग ब्रेकिंग:- पंजाब में मतदान शुरू और उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण की 59 सीटों पर आज मतदान

पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों और उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण की 59 सीटों और पर आज 20 फरवरी को मतदान हो रहा है। पंजाब की 117 सीटों पर हो रहे चुनाव में 93 महिलाओं सहित कुल एक हजार 304 उम्‍मीदवार मैदान में है। साहनेवाल और पटियाला ग्रामीण सीट से सबसे अधिक 19-19 उम्‍मीदवार अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। दीनानगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम पांच उम्‍मीदवार मैदान में है। मुख्‍यमंत्री चरण जीत सिंह चन्‍नी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।
पंजाब के मुख्‍य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करूणा राजू ने बताया कि मतदान के लिए 24 हजार 740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 51 अतिरिक्‍त मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों सहित पर्याप्‍त संख्‍या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल की सात सौ कंपनियां उपलब्‍ध कराई हैं। इस चुनाव में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के तीन लाख 48 हजार 836 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
वहीं आज उत्‍तर प्रदेश में तीसरे चरण में 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा। इनमें 15 सीटें सुरक्षित हैं। इस चरण में 97 महिलाओं सहित कुल 627 उम्‍मीदवार मैदान में है। एटा, महरौनी और महोबा सीटों पर सबसे अधिक 15-15 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। करहल सीट पर मात्र तीन प्रत्‍याशी ही चुनाव मैदान में है। करहल में सपा के सीएम पद के प्रत्याशी अखिलेश यादव की किस्मत दांव पर है। मतदान के लिए कुल 25 हजार 4 सौ 94 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग का समय उत्‍तर प्रदेश में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और पंजाब में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top