उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से निर्देश जारी, मतगणना स्थल पर उन्हीं को मिलेगी एंट्री, जो होंगे वैक्सीनेटेड, या 48 घंटे की RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी

विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को मतगणना के लिए मौके पर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई होंगी या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने चुनाव आयोग के इन निर्देशों को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए भेजा है।

 

 

 

 

 

 

काउंटिंग 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होने जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके तहत पहले जहां एक कक्ष में 14 टेबल लगती थीं, वहीं अब सिर्फ सात टेबल ही लगेंगी।

 

 

 

 

 

 

हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी का कोविड का प्रभाव कम होने के चलते सात के बजाए 14 टेबल का प्रस्ताव आया था, जिसे चुनाव आयोग ने हरी झंडी दे दी है। बाकी जिलों में सात टेबल ही लगेंगी। चुनाव आयोग ने यह भी प्रावधान किया है कि पोलिंग एजेंट से लेकर बाकी सभी मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण होना जरूरी होगा या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व तक की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top