उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर उठाए पोस्टल बैलट पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पोस्टल बैलेट पर फिर सवाल खड़े किए हैं। मामले में रावत का कहना है कि विधानसभा लालकुआं में एक भी पुलिसकर्मी का पोस्टल बैलेट पहुंचा ही नहीं है जबकि, अन्य पुलिस लाइनों में बैलेट पहले ही पहुंच चुके हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मिलने उनके छड़ायल स्थित आवास पहुंचे।

यहां उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खटीमा में भी पहले पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचे थे, लेकिन बाद में हो-हल्ला मचने के बाद चम्पावत और अन्य जगहों से बैलेट लाए गए। लेकिन लालकुआं में बैलेट आरओ तक पहुंचाने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष को इसका संज्ञान लेना चाहिए। इसके अलावा पूर्व सीएम रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में अच्छी संख्या के साथ स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बना रही है। कहा कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि जो लोकतांत्रिक शक्तियां चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ी हैं हम उनका साथ आगे सरकार चलाने में भी चाहेंगे।

वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत बड़े नेता हैं और उनके साथ ये एक शिष्टाचार मुलाकात है। इसके कोई और मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। इस मौके पर हरीश दुगर्पाल, हरेंद्र बोरा भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने सर्विस वोटर के मतदान में धांधली का आरेाप लगाया। रावत ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक ही व्यक्ति कई बैलेट पर पर टिक कर रहा है और हस्ताक्षर भी करता दिख रहा है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top