उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- देहरादून के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 से 25 सितंबर तक मैच होने के कारण आज कई जगह ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, जानिए क्या हैं पूरा रूट प्लान

देहरादून के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच होने हैं। इसमें भाग लेने के लिए भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज शहर में पहुंच चुके हैं। इन मैचों को देखने के लिए अच्छी-खासी भीड़ जुटने वाली है। लिहाजा, यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। यह प्लान 21 से 25 तक लागू रहेगा। मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले से ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

यह रहेगी व्यवस्था
क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए
प्रथम मार्ग- सहस्रधारा क्रॉसिंग-लाडपुर-रायपुर बाजार-शिव मंदिर-महाराणा प्रताप चौक।
द्वितीय मार्ग- पुलिया नंबर 06 -किद्दूवाला-शिव मंदिर-महाराणा प्रताप चौक।
तृतीय मार्ग- रिंग रोड-आईटी पार्क-कर्षाली चौक-काले गांव होते हुए मालदेवता रोड से महाराणा प्रताप चौक।

 

 

– थानो रोड से रायपुर स्टेडियम की ओर कोई वाहन नहीं आएगा। मात्र टिकट दिखाए जाने पर स्टेडियम की ओर वाहन आने की अनुमति दी जाएगी। शेष सभी वाहन थानो चौक से डोईवाला की ओर डायवर्ट किए जाएगे।
– मालदेवता से रायपुर की ओर कोई वाहन नहीं आएगा। मात्र स्टेडियम आने वाले वाहनों को आने दिया जाएगा। शेष वाहनों को काले गांव मोड़ से कृषाली चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 

दोपहिया वाहनों के प्रयोग पर जोर
पुलिस के अनुसार चार पहिया वाहनों की पार्किंग स्टेडियम से दूर बनाई गई है। दुपहिया वाहनों की पार्किंग क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक बनाई गई है। लिहाजा, परेशानी से बचने के लिए दुपहिया वाहनो का प्रयोग करें।

 

यहां से होगा प्रवेश
– गेट नंबर एक से वीआईपी पास धारकों व मीडिया का प्रवेश होगा।
– गेट नंबर दो से वीवीआईपी, खिलाड़ी और अधिकारियों का प्रवेश होगा।
– गेट नंबर तीन से अन्य सभी का प्रवेश हो सकेगा।

 

यहां रहेंगे बैरियर
– पुलिया नंबर छह
– शिव मंदिर तिराहा
– महाराणा प्रताप चौक
– मालदेवता रोड आर्मी का खाली मैदान
– ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ग्राउंड तिराहा
– थानो चौक
– काले गांव का तिराहा

यहां हो सकेगी पार्किंग
– पासधारक, मीडिया, अधिकारियों के वाहन स्पोर्ट्स कॉलेज के अंदर बनी पार्किंग में पार्क होंगे।
– गेट नंबर तीन पर पार्किंग स्थल फुल होने पर महाराणा प्रताप चौक पर बैरियर लग जाएगा। इसके बाद मालदेवता रौड पर बने खाली मैदान पर वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
– पार्किंग स्थल फुल हो जाने पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग की जाएगी।

स्टेडियम फुल होने के बाद रोके जाएंगे वाहन
-क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता पूरी होने पर यदि अन्य वाहन आते हैं, तो लाडपुर तिराहा, पुलिया नंबर 06, पोस्ट ऑफिस तिराहा पर बैरियर लगाकर रोक दिए जाएंगे। इन वाहनों को मियांवाला नकरौंदा रोड से वापस कर दिया जाएगा।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top