देहरादून। श्रीनगर में आयोजित भाजपा की जन आशीर्वाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने इस दौरान श्रीनगर को नगर निगम का दर्जा देने का एलान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर अद्भुत भूमि है जिसका तेजी से विकास हो रहा है। इसी क्रम में उन्होंने आज नगरपालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाने के घोषणा की। क्षेत्र के विकास के लिए अन्य कई घोषणाएं की हैं।
कहा कि हमारी सरकार कोरी घोषणाएं नहीं करेगी। हर घोषणा का शासनादेश होगा। उसके लिए बजट एलॉट किया जायेगा और फिर धरातल पर उतर कर उसे लोकार्पित किया जायेगा।
सीएम ने कहा कि अपने शासनकाल में कांग्रेस ने देश में सिर्फ तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में देश विकास के पथ पर अग्रसर है।
