DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम, समानता एवं परोपकार का महान संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर कर मानव मात्र की समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का मार्ग प्रशस्त किया। उनके द्वारा दिए गए ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ के संदेश आज भी मानव जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज में एकता, समरसता एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सभी के प्रति प्रेम एवं सम्मान का भाव रखने की सीख देता है।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे श्री गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व को आध्यात्मिक चेतना, पुण्य, दान एवं सेवा के भाव को समर्पित करने का भी संदेश दिया।

 

मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top